पश्चिमी नृत्य कला का इतिहास उसकी प्राचीन संस्कृति में निहित है। पश्चिमी देशों में पोलैण्ड, जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, स्कैैंडीनेवियाई देश, चेक व स्लोवाकिया, रूस इत्यादि शामिल हैं, जिनमें प्रत्येक की अपनी एक विशिष्ट नृत्य शैली है। विभिन्न संस्कृतियों के मिलन से भी नई नृत्य शैलियों का उद्भव व विकास हुआ। 20वीं शताब्दी की पश्चिमी नृत्यकला में शास्त्रीय बैले के औपचारिक नियमों के खिलाफ प्रतिक्रिया स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। इससे मुक्त शैली की नृत्यकला का विकास हुआ। आधुनिक नृत्यों में शो डांसिंग (उदाहरणस्वरूप कैनकैन जिसका विकास 1940 के आसपास पेरिस में हुआ), टैप और जाज डांस (19वीं शताब्दी में अमेरिका में जन्म), फ्री फॉर्म (जिसका प्रतिपादन अमेरिकी इसाडोरा डंकन ने 20वीं शताब्दी की शुरुआत में किया) अथवा आम जनता में लोकप्रिय नृत्य (रॉक एंड रोल अथवा ट्विस्ट) शामिल हैं।
बैले
17वीं शताब्दी में फ्रांस के राजा लुईस चौदहवें द्वारा नृत्यकला में रुचि लेने की वजह से बैले का जन्म हुआ। बैले, नाट्य का नृत्य रूप है जो विभिन्न शारीरिक स्थितियों, कदमों की स्थिति एवं भावप्रवण अंग भंगिमाओं के समन्वय पर आधारित है। इस नृत्य में पैरों को जमीन के सापेक्ष 90 डिग्री पर रखना होता है। बैले में पुरुष व महिला नर्तक अत्यन्त आकर्षक रूप से चक्कर लगाते हैं।
फ्रांसीसी बैले
लुईश चौदहवें के शासनकाल के बाद 1713 में पेरिस ओपेरा की स्थापना की गई जिसमें बैले की शिक्षा दी जाती थी। इस ओपेरा के नर्तक अत्यन्त भारी-भरकम दरबारी वस्त्र पहना करते थे एवं अपने चेहरे पर मुखौटा लगाते थे। सन 1800 के बाद महिला नर्तकियों ने अपने पंजों के किनारों पर नृत्य करना प्रारंभ किया इसे च्ऑन प्वाइंटच् कहा जाता है। धीरे-धीरे पुरुष नर्तकों की भूमिका दोयम दर्जे की हो कर रह गई। वे महिला नर्तकियों के सहयोगी मात्र रह गये।
रूसी बैले
19वीं शताब्दी के अंत में च्स्पीलिंग ब्यूटीÓ और स्वान लेक जैसे बैले नाटकों से रूस में इस कला का प्रचार-प्रसार हुआ। सन 1919 में प्रसिद्ध बैले निर्देशक सर्गे दियघीलेव ने पेरिस में अपनी बैले नाटिका का प्रदर्शन किया जिसे जबर्दस्त लोकप्रियता मिली। इसने रूसी बैले को विश्व भार में लोकप्रियता दिलाई।
आधुनिक बैले
रूस में आज भी बैले के रूडोल्फ नूरेयेव व मिखाइल बेरीशनिकोव जैसे महान कलाकार हैं। लेकिन कई अन्य देशों में भी नवीन तकनीक का समावेश करते हुए कई परीक्षण किये जा रहे हैं।
विश्व के प्रमुख नृत्य
नृत्य | देश |
टैंगो | अर्र्जेंटीना |
साम्बा | ब्राजील |
चा-चा | कैरेबियाई द्वीप समूह |
कोंगा,माम्बो, रूम्बा | क्यूबा |
हॉर्नपाइप | इंग्लैंड |
कॉनकॉन, निगुबेट | फ्रांस |
वाल्ट्ज | जर्मनी |
जिग, फेडिंग | आयरलैंड |
होरा | इजरायल |
टारनटेला | इटली |
पोल्का, शोटिश | मध्य यूरोपीय देश |
हाईलैंड फ्लिंग, जिग | स्कॉटलैंड |
बोलेरो, फंडानगो,फ्लेमेन्को | स्पेन |
फाक्सट्राट, चाल्र्सटन | सं. रा. |
लिंडी डांस, स्क्वायर डांस | अमेरिका |