1. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार कैप्लर स्पेस टेलीस्कोप ने हाल ही में सौर मंडल के बाहर 600 प्रकाश वर्ष दूर पृथ्वी जैसा रहने योग्य ग्रह की खोज की है। यह ग्रह कौन सा है?
(क) कैप्लर 11बी (ख) कैप्लर 32बी
(ग) कैप्लर 22बी (घ) कैप्लर 42बी
2. क्या आप बता सकते हैं कि उपर्युक्त ग्रह का आकार पृथ्वी से कितना बडा है?
(क) 0.4 गुना (ख) 1.4 गुना
(ग) 2.4 गुना (घ) 3.4 गुना
3. ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने बारूदी सुरंगों की खोज करने वाली तकनीक का इस्तेमाल कर ऐसा नया स्क्रीनिंग टूल विकसित किया है, जो महज 8 सेकेंड में स्तन कैंसर का पता लगा सकता है। यह स्क्रीनिंग टूल कौन सा है?
(क) एआरआईए (ख) एआरआईएम
(ग) एमएआरआईए (घ) एआरआई
4. इन दिनों ब्रिटेन में एक ऐसे इंजेक्शन का टेस्ट चल रहा है, जो खतरनाक बीमारी अल्जाइमर को बढने से रोकता है। यह ड्रग कौन सा है?
(क) जैंटेनेरुमैब (ख) फैंटेनेरुमैब
(ग) कैंटेनेरुमैब (घ) नैंटेनेरुमैब
5. वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने ऐसी क्रांतिकारी खोज की है, जिससे यह आशंका प्रबल होती है कि मधुमेह बीमारी की शुरुआत आंतों से होती है। यह खोज किस एंजाइम पर आधारित है?
(क) प्रोटीन एसिड सिंथैज (ख) फैटी एसिड सिंथैज
(ग) सल्फर सिंथैज (घ) सिल्वर एसिड सिंथैज
6. जर्मन वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक सुलभ, सस्ते नए मलेरिया ड्रग की खोज की है। यह नया ड्रग कौन सी है?
(क) फोर्टिमिसिनिन (ख) जार्टिमिसिनिन
(ग) आर्टिमिसिनिन (घ) मल्टीमिसिनिन
7. स्वीडेन के शोधकर्ताओं ने हल्दी में पाए जाने वाले उस तत्व की खोज की है, जो अल्जाइमर बीमारी के इलाज में लाभकारी है। यह तत्व कौन सा है?
(क) सरक्यूमिन (ख) टरक्यूमिन
(ग) मरक्यूमिन (घ) नरक्यूमिन
8. एक नए शोध के अनुसार पृथ्वी पर जीवों की उत्पत्ति समुद्र में न होकर थल पर हुई थी। क्या आप बता सकते हैं कि आज से 140 वर्ष पहले किस प्रसिद्ध वैज्ञानिक ने ठीक यही बात कही थी?
(क) न्यूटन (ख) सी. माल्थस
(ग) अल्फ्रेड नोबेल (घ) चार्ल्स डार्विन
9. अमेरिका स्थित एक हार्ट इंस्टीट्यूट का दावा है कि हृदय की क्षतिग्रस्त कोशिकाएं, हृदय की स्टेम सेल्स से ठीक हो सकती हैं। यह लाभकारी खोज करने वाला संस्थान कौन सा है?
(क) लास एजेंल्स स्थित केडार-सिनाइ हार्ट इंस्टीट्यूट (ख) वाशिंगटन स्थित केडार-सिनाइ हार्ट इंस्टीट्यूट
(ग) टेक्सास स्थित सिनाइ हार्ट इंस्टीट्यूट (घ) लंदन स्थित केडार हार्ट इंस्टीट्यूट
10. इन दिनों अमेरिकी सेना अफगानिस्तान में सैन्य सामानों की आवाजाही हेतु चालकरहित हेलीकॉप्टर की टेस्टिंग कर रही है। यह अति महत्वपूर्ण हेलीकॉप्टर कौन सा है?
(क) के-मैक्स हेलीकॉप्टर (ख) लेजर हेलीकॉप्टर
(ग) टी-मैक्स हेलीकॉप्टर (घ) रोटर हेलीकॉप्टर
11. क्या आप बता सकते हैं कि वह डिवाइस कौन सा है, जो हेलीकॉप्टर को उडते समय एअॅरक्राफ्ट के रूप में तब्दील करने में सक्षम है?
(क) टिल्ट मोटर वी-22 (ख) मोल्ड रोटर वी-22
(ग) टिल्ट रोटर वी-22 (घ) मोल्ड मोटर वी-22
12 . हाल ही में नासा के वैज्ञानिकों ने यह घोषणा की कि नासा की एक अंतरिक्ष दूरदर्शी ने पिछले दो सालों में 26 नए ग्रहों की खोज की है। यह अंतरिक्ष दूरदर्शी कौन सी है?
(क) कैप्लर (ख) अटलांटिस
(ग) डिस्कवरी (घ) स्पेस अटलांटिस
13. मैकगिल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का दावा है कि मसूडों के आसपास के द्रव को टेस्ट कर एचआईवी की 99 फीसदी सही जांच की जा सकती है। यह नया टेस्ट कौन सा है?
(क) नोरा एचआईवी1/2 (ख) टोरा एचआईवी
(ग) ओरा एचआईवी1/2 (घ) गम एचआईवी
14. जापानी डॉक्टरों को बंदर पर हुए प्रयोग के दौरान पता चला कि स्टेम सेल्स से पार्किंसन बीमारी का इलाज किया जा सकता है। इस इलाज में कौन से सेल्स का इस्तेमाल किया जाता है?
(क) पोटेंट स्टेम सेल्स (ख) फ्लूरीपोटेंट स्टेम सेल्स
(ग) मल्टी पोटेंट स्टेम सेल्स (घ) न्यूरो स्टेम सेल
15. इन दिनों अमेरिकी सेना अफगानिस्तान में सैन्य सामानों की आवाजाही हेतु चालकरहित हेलीकॉप्टर की टेस्टिंग कर रही है। यह अति महत्वपूर्ण हेलीकॉप्टर कौन सा है?
(क) के-मैक्स हेलीकॉप्टर (ख) लेजर हेलीकॉप्टर
(ग) टी-मैक्स हेलीकॉप्टर (घ) रोटर हेलीकॉप्टर
16. क्या आप बता सकते हैं कि वह डिवाइस कौन सा है, जो हेलीकॉप्टर को उडते समय एअॅरक्राफ्ट के रूप में तब्दील करने में सक्षम है?
(क) टिल्ट मोटर वी-22 (ख) मोल्ड रोटर वी-22
(ग) टिल्ट रोटर वी-22 (घ) मोल्ड मोटर वी-22
17. हाल ही में नासा के वैज्ञानिकों ने यह घोषणा की कि नासा की एक अंतरिक्ष दूरदर्शी ने पिछले दो सालों में 26 नए ग्रहों की खोज की है। यह अंतरिक्ष दूरदर्शी कौन सी है?
(क) कैप्लर (ख) अटलांटिस
(ग) डिस्कवरी (घ) स्पेस अटलांटिस
18. मैकगिल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का दावा है कि मसूडों के आसपास के द्रव को टेस्ट कर एचआईवी की 99 फीसदी सही जांच की जा सकती है। यह नया टेस्ट कौन सा है?
(क) नोरा एचआईवी1/2 (ख) टोरा एचआईवी
(ग) ओरा एचआईवी1/2 (घ) गम एचआईवी
19. जापानी डॉक्टरों को बंदर पर हुए प्रयोग के दौरान पता चला कि स्टेम सेल्स से पार्किंसन बीमारी का इलाज किया जा सकता है। इस इलाज में कौन सी सेल्स का इस्तेमाल किया जाता है?
(क) पोटेंट स्टेम सेल्स (ख) फ्लूरीपोटेंट स्टेम सेल्स
(ग) मल्टी पोटेंट स्टेम सेल्स (घ) न्यूरो स्टेम सेल
20. दक्षिणी ब्राजील में रेंगनेवाले जीव का अवशेष प्राप्त हुआ है, जो डायनासोर से भी 4 करोड वर्ष पहले का है। यह अवशेष कितना पुराना है?
(क) 6.5 करोड वर्ष (ख) 46.5 करोड वर्ष
(ग) 26.5 करोड वर्ष (घ) 16.5 करोड वर्ष
21. वैज्ञानिकों ने उस जीन की खोज की है, जो कुछ बच्चों में मिर्गी के दौरे का कारण बनता है। यह जीन कौन सा है?
(क) पीआरआरटी2 (ख) टीआरआरटी2
(ग) आरआरटी2 (घ) एनआरआरटी2
22. शोधकर्ताओं के अनुसार अच्छी तरह से न सोने के कारण हृदय रोग समेत कई दर्जन बीमारियां हो सकती हैं। क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि इन बीमारियों की संख्या कितनी हो सकती है?
(क) 86 (ख) 66
(ग) 44 (घ) 33
23. हाल ही में वैज्ञानिकों ने ऐसे मॉलिक्यूल की खोज की है, जो नाइट्रोजन व सल्फर डाईआक्साइड जैसे प्रदूषकों को ऐसे कम्पाउंड में बदल देता है, जो बादल बनने की प्रœिया में सहायक है। यह मॉलिक्यूल कौन सा है?
(क) फ्रीजी बाइरेडिकल (ख) क्रीजी बाइरेडिकल
(ग) टीजी बाइरेडिकल (घ) एजी बाइरेडिकल
24. क्या आप बता सकते हैं कि पिछली शताब्दी में पृथ्वी के औसत तापमान में कितनी वृद्धि हुई?
(क) 0.6 डिग्री सेल्सियस (ख) 0.7 डिग्री सेल्सियस
(ग) 0.8 डिग्री सेल्सियस (घ) 0.9 डिग्री सेल्सियस
25. 6 वषरें तक चले एक लंबे अध्ययन से यह पता चला कि हमारी आकाश गंगा में 100 अरब तारे हैं। क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि इस आकाश गंगा में कितने ग्रह हैं?
(क) 160 अरब (ख) 120 अरब
(ग) 260 अरब (घ) 360 अरब
26. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी तथा यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक के शोधकर्ताओं ने मक्के के एक ऐसे जीन का पता लगाया है, जो पौधे के पोषक तत्वों का उचित वितरण कर पैदावार बढाने में मदद करता है। यह जीन कौन सा है?
(क) फेग1 (ख) नेग1
(ग) मेग1 (घ) जेग1
27. मास्चराइजर, मेकअप आदि में पाया जाने वाला वह कौन सा केमिकल है, जिससे स्तन कैंसर होने की आशंका रहती है?
(क) नैराबेन (ख) टैराबेन
(ग) नेबेन (घ) पैराबेन
28. इटली के वैज्ञानिकों ने उस विशेष प्रक्रिया का पता लगाया है, जिसके जरिए कम भोजन करने वाले व्यक्तियों के मस्तिष्क पर उम्र का प्रभाव कम पडता है। क्या आप बता सकते हैं कि वह कौन सा मॉलिक्यूल है, जो लंबे समय तक मस्तिष्क को चुस्त-दुरुस्त रखता है?
(क) क्रेब 1 (ख) क्रेब 2
(ग) नेब्र 1 (घ) नेब्र 2
29. यूनिवर्सिटी ऑफ पीसा के वैज्ञानिकों ने ऐसी हार्मोन पिल विकसित की है, जो महिलाओं के मेनोपॉज पेन को कम करती है। पिल में कौन सा हार्मोन होता है?
(क) हाइड्रोएपिएंड्रोस्टोरोन (ख) मल्टीहाइड्रोएपिएंड्रोस्टोरोन
(ग) ट्राईहाइड्रोएपिएंड्रोस्टोरोन (घ) डीहाइड्रोएपिएंड्रोस्टोरोन
30. क्या आप बता सकते हैं कि आहार में सेलेनियम व निकिल की प्रचुर मात्रा किस अति खतरनाक रोग से बचाव करने में मदद करती है?
(क) एड्स (ख) पेंक्रिऑटिक कैंसर
(ग) हृदयाधात (घ) फेफडे का कैंसर
31. इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सोनी के शोधकर्ताओं ने ऐसी बॉयोबैक्टरी विकसित की है, जो रद्दी पेपर को ग्लूकोज में बदलकर बिजली तैयार करती है। बिजली बनाने के इस प्रक्रिया में किस विशेष एंजाइम का इस्तेमाल होता है?
(क) मोनोसेल्युलोज (ख) ग्लूकोन
(ग) सेल्युलोज (घ) एंजीग्लूकोन
32. हाल ही में वैज्ञानिकों ने उस तकनीक का विकास किया है, जिससे लैब में ट्यूमर को वषरें तक जीवित रखा जा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह खोज कैंसर की नई दवा विकसित करने में काफी महत्वपूर्ण साबित होगी। यह विशेष तकनीक किन दो प्रक्रियाओं का मेल है?
(क) नाइब्रोब्लास्ट फीडर तथा राक इनहिबिटर (ख) ब्रोब्लास्ट फीडर तथा राक ब्लास्टर
(ग) फाइब्रोब्लास्ट फीडर तथा राक इनहिबिटर (घ) ब्रोब्लास्ट फीडर तथा फैनी इनहिबिटर
33. वैज्ञानिकों ने साइबेरिया में मिले हिम युग के हजारों वर्ष पुराने बीज अवशेष से पूर्ण फूल विकसित करने में सफलता प्राप्त की है। यह फूल आज से कितने वर्ष पहले प्राकृतिक रूप से खिला करता था?
(क) 50,000 वर्ष पहले (ख) 80,000 वर्ष पहले
(ग) 30,000 वर्ष पहले (घ) 10,000 वर्ष पहले
34. इन दिनों विश्व की एक जानी-मानी कंपनी, कैमरा व एंड्रायड आपरेटिंग सिस्टम युक्त ऐसे चश्में का निर्माण कर रही है, जिसके शीशों पर कम्प्यूटर डिस्प्ले किया जा सकेगा। यह कंपनी कौन सी है?
(क) याहू (ख) एप्पल
(ग) गूगल (घ) माइक्रोसॉफ्ट
35. ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने अद्भुत वन-एटम ट्रांजिस्टर तैयार किया है, जिससे अगली पीढी के अत्याधुनिक कम्प्यूटर बनाए जा सकेंगे। इस विशेष ट्रांजिस्टर में किस तत्व का एटम लगा होता है?
(क) फास्फोरस (ख) सिल्वर
(ग) गोल्ड (घ) कार्बन
सही उत्तर- 1.ग, 2.ग, 3.ग, 4.क 5.ख, 6.ग, 7.क, 8.घ, 9.क ,
10.क, 11.ग, 12.क, 13.ग, 14.ख 15.क, 16.ग, 17.क, 18. ग,
19.ख , 20.ग, 21.क, 22.क , 23.ख, 24.ग, 25.क, 26.ग, 27.घ
28.क, 29.घ, 30.ख, 31.ग, 32.ग 33.ग, 34.ग, 35.क